हमीरपुर में SEE लर्निंग वर्कशॉप संपन्न, शिक्षा में नई पहल
हमीरपुर डाइट में SEE लर्निंग कार्यशाला संपन्न, शिक्षकों ने 21वीं सदी की शिक्षा और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर किया मंथन।
नादौन। समग्र शिक्षा एवं पिरामल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सोशल, इमोशनल एंड एथिकल लर्निंग क्षमता निर्माण कार्यशाला 17 फरवरी को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में जिले के 20 विद्यालय प्रधानाचार्यों, अध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर कमल किशोर उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए एस ई ई लर्निंग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा इसे वर्तमान समय में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों दोनों के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने-अपने विद्यालयों में लर्निंग गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर राजेश गौतम भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने कार्यशाला की सराहना करते हुए अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों के साथ कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं गतिविधियाँ आयोजित की गई। इस दौरान 21 वीं सदी की शिक्षा के संदर्भ में एसईई लर्निंग की समझ विकसित करना, जिसमें विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया गया।चिंतनपरक संवाद एवं अनुभवात्सक अधिगम गतिविधियों के माध्यम से एस ई ई लर्निंग के वैचारिक एवं क्रियान्ध्यन पक्ष की गहन समझ विकसित करना तथा हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में एस ई ई लर्निंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता को समझना वर्तमान चुनौतियों की पहचान, उभरती समस्याओं पर विचार-विमर्श, स्थानीय संदभों पर मंथन तथा शिक्षा तंत्र में एस ई ई लर्निंग के एकीकरण की अनिवार्यता पर सामूहिक स्पष्टता विकसित करना प्रमुख रहा। कार्यशाला में प्रतिभागी SEE लर्निंग के सिद्धांतों को वास्तविक जीवन परिस्थितियों से जोड़ने में सक्षम हुए। प्रतिभागियों ने अपने विद्यालयों हेतु तीन महीने का एक विस्तृत प्लान की रूपरेखा भी तैयार की।
डाइट हमीरपुर से एसईई लर्निंग समन्वयक पुनीत कुमार का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन की ओर से प्रोग्राम मैनेजर (हिमाचल प्रदेश) राजेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी!
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0