लॉन्च होगी नई Tata Punch EV Facelift, मचाएगी धूम, इतनी हो सकती है कीमत
Tata Punch EV Facelift 20 फरवरी को लॉन्च हो सकती है। बड़ी बैटरी, 500+ KM रेंज और नई कीमत के साथ इलेक्ट्रिक SUV बाजार में मचेगी धूम।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV Punch EV को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी 20 फरवरी को Punch EV फेसलिफ्ट पेश करेगी, जो 2024 में लॉन्च के बाद इसका पहला बड़ा अपडेट होगा। इस बार कार में सिर्फ लुक ही नहीं बदलेगा, बल्कि बड़ी बैटरी और बेहतर रेंज जैसी अहम खूबियां भी मिलने की उम्मीद है।
बड़ी बैटरी और ज्यादा रेंज
मौजूदा Punch EV में 25kWh और 35kWh की दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। अपडेट के बाद छोटा 25kWh पैक हटाया जा सकता है और 35kWh बेस वेरिएंट बन सकता है. इसके साथ ही एक नई और बड़ी बैटरी जोड़ने की तैयारी है, जिससे कार की ड्राइविंग रेंज में बड़ा इजाफा होगा. नई Punch EV में Nexon EV वाला 45kWh बैटरी पैक दिए जाने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, कार के छोटे साइज और कीमत को संतुलित रखने के लिए पहले इस्तेमाल हो चुका 40.5kWh बैटरी पैक भी दिया जा सकता है. कंपनी के टीजर के मुताबिक, फेसलिफ्ट मॉडल ने एक बार चार्ज में 593.6 किमी की दूरी तय की है, जो बड़ी बैटरी की ओर इशारा करता है।
कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल Punch EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल में बड़ी बैटरी और अपडेट्स के कारण कीमत में 1 से 2 लाख रुपये तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0