शाहपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान! एंटी चिट्टा वॉकथन की तैयारी, हजारों युवाओं को जोड़ा जाएगा

शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर रणनीति तैयार की गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही।

Apr 19, 2026 - 21:02
 0  81
शाहपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान! एंटी चिट्टा वॉकथन की तैयारी, हजारों युवाओं को जोड़ा जाएगा
शाहपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान! एंटी चिट्टा वॉकथन की तैयारी, हजारों युवाओं को जोड़ा जाएगा

Videos

View All
जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा 1500 रुपये की गारंटी को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, सुनिए क्या कहा धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात धर्मशाला में भाजपा के महिला अधिकार धरने पर डॉ. राजीव बिंदल ने रखी अपनी बात लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर लाहौल-स्पीति की MLA अनुराधा पहुंची तपोवन विधानसभा परिसर शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने तपोवन पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह। विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही के लिए पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन में स्कूली बच्चों से आत्मीय संवाद करते मुख्यमंत्री शसुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तपोवन विधानसभा पहुंचते मुख्यमंत्री सुखविंदर... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन तपोवन विधानसभा परिसर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह,

विशाल वर्मा। शाहपुर

शाहपुर के लोक निर्माण विश्राम गृह में एंटी चिट्टा वॉकथन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता केवल सिंह पठानिया (विधायक एवं उपमुख्य सचेतक) ने की। बैठक में अशोक रत्न (पुलिस अधीक्षक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में नशे, विशेषकर चिट्टा के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है और लोगों को स्वेच्छा से इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। किसी पर दबाव बनाने के बजाय जागरूकता के माध्यम से अभियान को मजबूत किया जाएगा।

विधायक ने पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे की कुरीति से बचाना समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों से प्रार्थना सभाओं के माध्यम से नशा विरोधी जागरूकता फैलाने की अपील की।

उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही शाहपुर में एंटी चिट्टा वॉकथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले आयोजित वॉकथन में करीब 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया था।

इस अवसर पर अशोक रत्न ने कहा कि चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है और पुलिस विभाग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वे स्वयं शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

वहीं गणेश ठाकुर (एसडीएम) ने विधायक को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का पूर्ण पालन किया जाएगा।

बैठक में बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत, शाहपुर कॉलेज के डॉ. सतीश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0