ईशान किशन नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन बनाने वाले खिलाड़ी को चुना गया ‘इम्पैक्ट प्लेयर’

भारत-पाक मैच में ईशान किशन के 77 रन के बावजूद शिवम दुबे को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जानिए इसके पीछे की वजह।

Feb 16, 2026 - 18:20
 0  126
ईशान किशन नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन बनाने वाले खिलाड़ी को चुना गया ‘इम्पैक्ट प्लेयर’

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात देकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनके अलावा, बाकी भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद ईशान को नहीं, बल्कि 27 रन बनाने वाले शिवम दुबे को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?

शिवम दुबे को मिला ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड
पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से शानदार जीत के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में ईशान किशन नहीं, बल्कि शिवम दुबे को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवार्ड से नवाजा गया. टीम इंडिया में ये एक तरह की परंपरा बन चुकी है कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में उस खिलाड़ी को सम्मान दिया जाता है, जिसने मैदान पर सबसे ज्यादा असर डाला हो. पाकिस्तान के खिलाफ शिवम ने भले ही गेंदबाजी न की हो, लेकिन बैटिंग और फील्डिंग से उन्होंने जबरदस्त योगदान दिया. उन्होंने 17 गेंदों पर 27 रन ठोके, जिसमें एक छक्का और तीन चौके शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.82 का रहा. दुर्भाग्य से वह रन आउट हो गए, लेकिन टीम को 175 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में उनकी पारी अहम साबित हुई।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पकड़े दो अहम कैच
बल्लेबाजी के बाद शिवम ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और दो महत्वपूर्ण कैच पकड़े. उन्होंने शादाब खान का शानदार कैच पकड़ा, जो 14 रन पर खेल रहे थे. इसके बाद मोहम्मद नवाज का बेहतरीन कैच लपककर पाकिस्तान को और दबाव में ला दिया. इन दो अहम विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. BCCI ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0