पुराना कांगड़ा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू

पुराना कांगड़ा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया।

Apr 16, 2024 - 11:58
 0  351
पुराना कांगड़ा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह शुरू

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

पुराना कांगड़ा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। मुख्य यजमान तृप्ता परवान के परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा के पहले दिन इंद्रेश्वर शिव महादेव मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा नगर के गोमुख से होकर मेन बाजार से चलकर कथा स्थल तक पहुंची। चित्रकूट से आए कथावाचक प्रभु राम अवतार दास ने बताया कि ग्रीष्मकालीन नवरात्रों दौरान भागवत कथा का श्रवण करने से जीवन सुखद बनता है। 

उन्होंने बताया कि इन नवरात्रों दौरान ही प्रभु श्री राम अपनी वनवास की यात्रा पूरी कर अयोध्या लौटे थे। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति भागवत कथा का श्रवण करता है वो वैकुण्ठ धाम ही पहुंचता है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति सात दिनों तक श्रद्धा, भाव और ईमानदारी, नियम से भागवत कथा का श्रवण करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। तपस्या से व्यक्ति परमात्मा से जुड़ा रहता है। 
राम अवतार दास ने बताया कि राधा रानी, श्रीजी की कृपा के बिना भागवत कथा का श्रवण, आयोजन कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा मंदिर जहां सनातन और धर्म की शिक्षा दी जाती थी अब बिजनेस सेंटर बन गए हैं। वृंदावन धाम में आज भी बृज राज डोल रहे हैं। वृंदावन धाम माया का नहीं प्रेम का केंद्र है। और हर किसी को वृंदावन धाम की यात्रा करनीचाहिए। कलश यात्रा में रमेश असित, अजय परवान, सुमन कौंडल, हरि मोहन महाजन, रमेश भरमोरी, प्रताप वर्मा, अश्विनी शर्मा, चंद्र भूषण मिश्रा, शर्मिल वर्मा, दिनेश मोंगरा, विनय मिश्रा, सुभाष सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0