पांवटा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने महिला को कुचला

पांवटा साहिब के बद्रीपुर में ट्रक की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला की मौत। मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, चालक पर केस दर्ज।

Feb 11, 2026 - 20:48
 0  135
पांवटा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने महिला को कुचला

Videos

View All
शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद सोलन में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 41.22 ग्राम नशीला पदार्थ किया बरामद मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन मंडी के टांडू में 200 फीट ऊंचाई पर बिजली की तारों में फंसा पैराग्लाइडर, बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

पांवटा साहिब । जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान शोभा शर्मा (58) पत्नी स्व. राकेश शर्मा निवासी वार्ड नंबर 13, जग्गा गली, बद्रीपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा बद्रीपुर-जामनीवाला सड़क पर पेश आया।

महिला मंदिर गई हुई थी। पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही वह घर लौट रही थी, इसी बीच वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0