समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई हिमाचल ने रिधी सिद्धि पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी का त्योहार 

प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई हिमाचल द्वारा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में रिधी सिद्धि पब्लिक स्कूल हार में बच्चों के साथ लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

Jan 13, 2024 - 19:57
 0  189
समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई हिमाचल ने रिधी सिद्धि पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ मनाया लोहड़ी का त्योहार 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन 
प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद् इकाई हिमाचल द्वारा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा की अध्यक्षता में रिधी सिद्धि पब्लिक स्कूल हार में बच्चों के साथ लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एसपी हमीरपुर डाक्टर आकृति शर्मा ने शिरकत की। इसके उपरांत स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह भी मनाया गया।समारोह में बच्चों के साथ लोहड़ी मनाई गई तथा बच्चों को पढ़ाई के लिए व जरूरतमंद महिलाओं को गुजर बसर हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था के प्रदेश सचिव अनिरुद्ध शर्मा ने बताया कि संस्था हर बर्ष इसी तरह लोहड़ी का त्योहार बच्चों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाती आ रही है। इस मौके पर बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा, रिधी सीधी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम लता ने मुख्यातिथि डाक्टर आकृति शर्मा को सम्मानित किया। स्कूल के बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में डॉ आकृति शर्मा ने पंडित वासुदेव शर्मा तथा उनकी संस्था द्वारा समाज में जरूरतमंदों के लिए की जा रही सेवा की सराहना की। उन्होंने बच्चों के माता-पिता से कहा कि बच्चों कि पढ़ाई-लिखाई के साथ साथ उनकी अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पुलिस आप की दोस्त है इसलिए पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। यदि आपके आसपास कोई गैर कानूनी कार्य हो रहा है तो बेझिझक इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए। संस्था के उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा ने मुख्यातिथि डाक्टर आकृति शर्मा पुलिस अधीक्षक व इन्स्पेक्टर बाबु राम शर्मा का कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। शर्मा ने संस्था की गतिविधियों के वारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि संस्था तन मन धन से समाज में दीन दुःखियों की सेवा कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में संस्था की 42 इकाइयां कार्य कर रही हैं। स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम लता ने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान रेणु बाला, के एस धीमान, मोहन सिंह ठाकुर, सुदर्शन जरियाल, शिक्षा ठाकुर, कविश्वा कौशल, अश्विनी कुमार, ब्रह्म दास, सुरजीत सिंह बैंस, प्रशोतम राम, रशीला राम, कुसुम लता, राकेश शर्मा, मीना शर्मा, संजीव कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0