स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत नादौन में समाधान शिविर किया आयोजित

नगर परिषद् नादौन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को वार्ड नंबर दो तथा वार्ड तीन के लोगों के लिए दोनों वार्ड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

Mar 10, 2025 - 20:59
 0  198
स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत नादौन में समाधान शिविर किया आयोजित

Videos

View All
मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान शिलाई में नशे में वाहन चलाने का वीडियो वायरल, गनीमत रही कि नहीं गई किसी की जान

रूहानी नरयाल। नादौन 

नगर परिषद् नादौन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को वार्ड नंबर दो तथा वार्ड तीन के लोगों के लिए दोनों वार्ड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी ने की। अपने संबोधन में शम्मी सोनी ने शहरवासियों से आग्रह किया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक शहरवासी अपना अहम योगदान दें तथा अपने शहर को स्वच्छ, समृद्ध, और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस शिविर में स्ट्रीट लाइट, कूड़ा कचरा प्रबंधन, पेयजल पाइप की लीकेज, नालियों की सफाई, गलियों की स्थिति, बेसहारा पशु, शौचालय, खुले में शौच सहित सम्पत्ति कर से संबंधित शिकायतें सुनी गई। जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निपटारा मौका पर ही कर दिया गया। इसके अलावा सूखे व गीले कचरे सहित हानिकारक कचरे का प्रबंधन, समाधान शिविर तथा ई समाधान में सिटिजन सेवा पोर्टल के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी तथा सचिव रमन कुमार ने बताया कि इन दो माह में चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक. सोमवार तथा बीरवार को विभिन्न वार्डों में समाधान शिविरों का आयोजन होगा जिनमें मौका पर लोगों की समस्याएं तथा सुझाव सुने जाएंगे तथा उनका समाधान किया जाएगा। उसके अलावा नगर परिषद के अध्यक्ष, पार्षद, कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य तथा वालंटियर्स घर घर जाकर गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन सहित हानिकारक कचरे की जानकारी दे रहे हैं तथा उन्हें गीला व सूखा कूड़ा अलग करके स्वच्छता मित्रों को देने वारे जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से कुलदीप कुमार, अंशुल कुमार, अक्षित सोनी, निशांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0