दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल को अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के आरोप में बुधवार को उनके राष्ट्रपति आवास से गिरफ्तार किया गया।

Jan 15, 2025 - 14:17
 0  126
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल  गिरफ्तार

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल को अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू करने के आरोप में बुधवार को उनके राष्ट्रपति आवास से गिरफ्तार किया गया। वह देश के पहले मौजूदा राष्ट्रपति हैं जिन्हें इस तरह हिरासत में लिया गया है।

सीआईओ, एनओआई, और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त जांच इकाई ने सुबह 10:33 बजे उन्हें हिरासत में लिया। टीवी फुटेज में उन्हें पूछताछ के लिए ग्वाचेन स्थित सीआईओ कार्यालय ले जाते हुए दिखाया गया।

48 घंटे के भीतर यह तय किया जाएगा कि उन्हें आगे की जांच के लिए 20 दिनों तक हिरासत में रखा जाए या रिहा कर दिया जाए। यून सुक-योल आधुनिक कोरियाई इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले निवर्तमान राष्ट्रपति बन गए हैं।

क्या है मार्शल लॉ ?

मार्शल लॉ एक विशेष स्थिति है, जिसमें सरकार असामान्य परिस्थितियों में नागरिक प्रशासन को निलंबित कर सेना को शासन का अधिकार दे देती है। इसका उपयोग आमतौर पर आपातकालीन स्थितियों, आंतरिक अशांति, युद्ध, या किसी अन्य गंभीर संकट के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0