एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बायो साइंस विभाग में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में गुरुवार को बायो साइंस विभाग में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया।

Dec 28, 2023 - 19:32
 0  270
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में बायो साइंस विभाग में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में गुरुवार को बायो साइंस विभाग में एक विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बायो साइंस विभाग के प्रोफेसर देशराज ठाकुर ने अपना व्याख्यान दिया । उनके व्याख्यान का मुख्य विषय था - बेहतर भविष्य को आकार देने में शिक्षा की भूमिका -(अतीत और वर्तमान परिदृश्य) । प्रोफेसर देशराज ठाकुर का कॉलेज में पधारने पर प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने विधिवत रूप से औपचारिक स्वागत किया। 
अपने इस व्याख्यान में प्रोफेसर ठाकुर ने बताया कि किस प्रकार शिक्षा के माध्यम से भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पैसा कमाने का एक साधन नहीं है अपितु संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने का कार्य शिक्षा करती है। शिक्षा आत्मविश्वास बढ़ाती है और एक मजबूत नींव रखती है जो व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है। 
कॉलेज के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने कहा कि शिक्षा मानव समाज के विकास और प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमारे समाज में विवेक, ज्ञान, समझ, और समर्पण की भावना को विकसित करती है। 
इस अवसर पर बायो साइंस विभाग के प्राध्यापक वर्ग में डॉ आशीष मेहता, डॉ यांचन डोलमा, डॉ सुमन, डॉ मधुबाला, डॉ शिल्पा सूद, प्रो रीना, प्रो अखिल, प्रो सविता, प्रो हिमानी और विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0