राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने किया बालिका आश्रम गरली का निरीक्षण

शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने कांगड़ा जिला के बालिका आश्रम गरली का दौरा कर वहाँ बच्चियों को दी जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। 

Mar 15, 2024 - 20:23
Mar 15, 2024 - 20:26
 0  315
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने किया बालिका आश्रम गरली का निरीक्षण
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर ने किया बालिका आश्रम गरली का निरीक्षण

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला

शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने कांगड़ा जिला के बालिका आश्रम गरली का दौरा कर वहाँ बच्चियों को दी जा रही सभी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को किशोर न्याय अधिनियम का अध्ययन कर उसके तहत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संस्थान में बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने आश्रम में रहने वाली बच्चियों से भी विस्तृत चर्चा कर उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी एकत्रित की तथा उनके सुझावों को सुना।

 गोयल ने बालिका आश्रम में कमरों, रसोई घर, शोचालयों सहित प्रत्येक हिस्से का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चियों के समग्र विकास के लिए उनके पोषण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कर्मचारियों को आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार बालिका आश्रम में सभी आवश्यक रिकॉर्ड बनाए रखने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों की निरंतर काउंसलिंग के दौरान उनसे ज़रूरी स्वाल पूछने, उनके सुझावों को सुनने और एक सकारात्मक निष्कर्ष में पहुँचने के प्रयास करने चाहिए।

बालकृष्णन गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संस्थान के सुगम संचालन के लिए बच्चों की पाँच प्रकार की समितियाँ बनायी जायें। उन्होंने कहा कि संस्थान में डिसिप्लिन कमेटी, फ़ूड कमेटी, एजुकेशन कमेटी, स्पोर्ट्स कमेटी और स्किल डेवलपमेंट कमेटी का निर्माण किया जाये। उन्होंने कहा कि इन समितियों के माध्यम से बच्चियों को सशक्त बनाया जाये, जिससे वे स्वयं संस्थान का संचालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी या गैर सरकारी संस्था में मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा प्रवास के दौरान उनका मुख्य औचित्य बच्चों के शैक्षणिक संस्थान, बाल गृह, जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी सहित कारागार का निरीक्षण करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार का मुख्य उद्देश्य धरातल पर जाकर यह सुनिश्चित करना है कि नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकार उन्हें मिल रहे हैं या नहीं।

 नागरिकों को दिए गए मानवीय अधिकारों का कोई उल्लंघन तो नही हो रहा। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करना है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं और सभी कानून एवं एक्टों की पूर्ण रूप से पालना हो रही है या नही। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश शर्मा सहित संस्थान के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0