धर्मशाला में आयोजित होगा स्प्रिंग कार्निवाल, आर एस बाली ने जारी किया प्रोमो 

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो पोस्टर जारी किया।

Feb 13, 2024 - 18:00
 0  270
धर्मशाला में आयोजित होगा स्प्रिंग कार्निवाल, आर एस बाली ने जारी किया प्रोमो 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने मंगलवार को नगरोटा बगवां में हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो पोस्टर जारी किया। उनके साथी जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान भी मौजूद रहे। कैबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने हिमाचल प्रदेश टूरिज्म स्प्रिंग कार्निवाल का प्रोमो पोस्टर जारी करते हुए अपील की कि जिला कांगड़ा और आसपास जिलों के लोग कार्निवाल का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल करने का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। 
उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग धर्मशाला में 25 से 29 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल का आयोजन कर रहा है। बाली ने कहा कि कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी बनाया जा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने झूठे वायदे किए लेकिन हमने जो वायदा किया था उसको निभाया जा रहा है। 

केबिनेट रैंक रघुवीर सिंह बाली ने कहा कि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल के दौरान 5 स्टार नाइट आयोजित की जायेंगी। इन 5 स्टार नाइट में कई प्रसिद्ध गायक पर्यटकों और स्थानीय नागरिको का मनोरंजन करेंगे। हिमाचल प्रदेश टूरिज्म धर्मशाला स्प्रिंग कार्निवाल में वॉयस ऑफ धौलाधार प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। वाइस ऑफ धौलाधार गायन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 18 फरवरी को धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम हाल में होंगे। कार्निवाल में इसके अलावा पहली बार ब्रास बैंड कांटेस्ट भी आयोजित किया जायेगा। कार्निवाल में फूड फेस्टिवल, हिमाचली कला की प्रदर्शनी और क्ल्चरलर गाला आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा ट्रेडिशनल फैशन शो भी आयोजित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0