श्रीलंका की 105 रन से जीत, टॉप पर टीम

टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने 105 रन से बड़ी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल किया। सुपर 8 की रेस हुई रोमांचक।

Feb 12, 2026 - 16:29
 0  45
श्रीलंका की 105 रन से जीत, टॉप पर टीम

श्रीलंका की टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन जारी रखा है. टीम ने दूसरे मुकाबले में धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में 105 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. टी20 विश्व कप के इतिहास में ये श्रीलंका के लिए दूसरी सबसे बड़ी जीत रही. मेजबान देश के लिए इस टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत रही है। पहले मैच में टीम ने आयरलैंड को 20 रनों से जीत हासिल की थी। 

ओमान के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही टीम अब अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच चुकी है। इस मैच में टीम के कप्तान दासुन शनाका ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 19 गेंदों में शतक जड़ा. श्रीलंका क्रिकेट के टी20 इतिहास में ये सबसे तेज अर्धशतक रहा है। इसी के साथ अब टीम के लिए सुपर 8 में पहुंचने की राह भी आसान हो गई है. अभी भी टीम के 2 मैच और बचे हैं। अगला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 फरवरी को खेला जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0