शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता : आशीष बुटेल 

हिमाचल प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण पर 8 हजार 828 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं।

Jan 5, 2024 - 19:53
Jan 6, 2024 - 09:15
 0  315
शिक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता : आशीष बुटेल 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर  
हिमाचल प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने तथा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण पर 8 हजार 828 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। यह जानकारी मुख्य संसदीय सचिव  पालमपुर आशीष बुटेल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलेट में वार्षिक उत्सव में लोगों को संबोधित करते हुए दी। सीपीएस ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।  इससे पहले उन्होंने विद्यालय में 38 लाख से निर्मित 4 कमरे विद्यालय को समर्पित किये। आशीष ने  कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र पर सबसे अधिक ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों को बैठने के लिये 40 हजार डेस्क उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिये सरकार संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली कक्षा से छात्रों को इंग्लिश मीडियम से भी पढ़ाई की सुविधा इस सत्र से आरंभ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्तियों के अतिरिक्त बोर्ड में मेरिट में आने वाले छात्रों को टैब उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में लगभग 2 हजार मेधावियों को टैब उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर में भी शिक्षा क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी, जियोलॉजी और  पीजीडीसीए की कक्षाओं को आरम्भ किया गया है। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त पालमपुर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डेढ़ करोड़ रुपए से लाइब्रेरी बनाई जा रही है ताकि छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्थान उपलब्ध हो सके। बुटेल ने विद्यालय में सभी मांगों को पूर्ण करते हुए चारदीवारी, मंच, मैदान जल निकासी , डंगा लगाने,  नव निर्मित भवन के दूसरे तल पर हॉल बनाने,  आधुनिक शौचालय, बास्केट बॉल पोल लगवाने के लिये धन उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने गांव में जिम स्थापित करने के अढाई लाख देने की घोषणा भी की। आशीष ने कहा कि खलेट से सिद्धपुर सरकारी सड़क के रिपेयर, आदर्श कॉलोनी सड़क की टारिंग के लिये विभाग को आदेश दिये गये हैं। उन्होंने रोड़ी में 10 लाख रुपये सामुदायिक भवन निर्माण को भी देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए सोमवार से फतेह चन्द कूहल चलाने के लिये विभाग को निर्देश दिये। इससे विद्यालय की प्राधानाचार्य रिद्धि धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों को गिनवाया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, नगर निगम के महापौर, उपमहापौर, गोपाल नाग, पार्षद इंदु ठाकुर, राजिंदर ठाकुर, ओंकार ठाकुर, अमर सेठी, रोशन लाल चौधरी,  निशा शर्मा, नरेंद्र ठाकुर,कल्याणपलाहनिया, विजय शर्मा, अश्वनी सूद, एसएमसी प्रधान रेणु कपूर, विकास धीमान,  डीएफओ नितिन पाटिल, अधिशाषी अभियंता विनीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0