सुंदरनगर प्रेस क्लब में बड़ा बदलाव! बलविंद्र सोढ़ी बने प्रधान, नई टीम से बड़ी उम्मीदें
सुंदरनगर प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बलविंद्र सोढ़ी को प्रधान और उमेश भारद्वाज को महासचिव चुना गया। नई टीम से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद।
सुंदरनगर।
सुंदरनगर में प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों का आयोजन लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के विश्राम गृह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव अधिकारी अदीप सोनी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार बलविंद्र सोढ़ी को प्रेस क्लब का प्रधान और उमेश भारद्वाज को महासचिव चुना गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं।
कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गगन शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर राकेश शर्मा और सचिन शर्मा, संगठन सचिव के रूप में नितेश सैनी, कोषाध्यक्ष के रूप में रोहित कौशल, प्रेस सचिव के रूप में लीलाधर शर्मा तथा सहसचिव के रूप में पवन देवगन को जिम्मेदारी सौंपी गई।
क्लब के मार्गदर्शन के लिए अदीप सोनी, सुरेंद्र शर्मा और रोशनलाल शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुलभूषण चब्बा, विजय कुमार और महेश शर्मा को शामिल किया गया है।
नवनियुक्त प्रधान बलविंद्र सोढ़ी ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया और सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे क्लब के विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन की गरिमा को बनाए रखने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्यों ने भी नई टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में प्रेस क्लब और अधिक सशक्त होकर उभरेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0