बिलासपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर कोर्ट परिसर में फायरिंग के मामले में सन्नी गिल ने कबूल किया कि उसने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे के कहने पर गोली चलाई। सन्नी गिल और गौरव नड्ढा गिरफ्तार हुए। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस ने आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल
पंजाब लुधियाना के आरोपी सन्नी गिल ने कबूल किया कि उसने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे के कहने पर गोली चलाई। बिलासपुर में कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक के बेटे का नाम जुड़ रहा है। वहीं बंबर ठाकुर के बेटे पुरंजन ठाकुर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए
हिमाचल हाईकोर्ट में बेल के लिए अर्जी लगा दी है।
DSP बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तारी कर लिया है। दूसरे आरोपी का नाम गौरव नड्ढा है, जो कि पढ़ाई करता हैं। गौरव पर आरोप है कि उसने फायर करने वाले आरोपी सन्नी गिल को अपने क्वार्टर में शरण दी थी। सन्नी गिल लुधियाना में एक दुकान में झाड़ू मारने का काम करता है। बताया जा रहा है कि सन्नी गिल पर पहले भी कई मुकद्दम चल रहे हैं।
कोर्ट परिसर में चलाई दो गोलियां ,एक घायल
सन्नी गिल ने वीरवार दोपहर एक बजे के करीब कोर्ट परिसर में दो गोली फायर की। एक गोली गाड़ी के फ्रंट शीशे पर लगी, जबकि दूसरी गोली घुमारवी निवासी सौरभ की पीठ पर लगी। सौरभ अपने दोस्तों के साथ पिछले कल कोर्ट में पेशी के लिए आया था। सौरभ को बिलासपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद बिलासपुर रेफर किया गया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
कोर्ट में मची अफरा-तफरी
दिन-दहाड़े फायरिंग की इस घटना से कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी। बीती शाम को भाजपा ने रोष रैली निकाली तो आज कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस करके बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, भाजपा उनका राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए लगातार साजिश रच रही है। यह गोलीकांड नशे के लेनदेन को लेकर हुआ है। इसमें उनके बेटों सहित उन्हें फंसाया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सौरभ गोलीकांड में घायल हुआ है। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर और उसके बेटे पर चार महीने पहले हमला हुआ था ,उसका आरोपी सौरभ था। और ये हमला लगभग चार महीने पहले हुआ था।
डीआईडी मंडी रेंज घटना स्थल पर पहुंचे
घटना के बाद मंडी के डीआईजी जी शिवा कुमार भी बिलासपुर मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि देसी कट्टे से गोली चलाई है। हथियार को भी बरामद कर दिया गया है। इस मामले में 307 का मुकद्दमा बनता है। अपराधी पर पहले ही तीन मुकद्दमे चल रहे हैं।
बिलासपुर में भाजपा ने किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद भाजपा ने बिलासपुर में रोष रैली निकाली और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि दिन-दहाड़े कोर्ट परिसर में गोली चलना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे : CM
इस मामले में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि देवभूमि हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं दुखद है। उन्होंने डीजीपी और एसपी बिलासपुर को कानून के तहत कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा, जो भी गुनहगार है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?






