मोरसिंघी स्कूल का रिजल्ट घोषित, मोहित शर्मा टॉपर

मोरसिंघी प्राथमिक स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित। कक्षा 5 में मोहित शर्मा बने टॉपर, समारोह में छात्रों को किया सम्मानित।

Apr 1, 2026 - 14:10
 0  54
मोरसिंघी स्कूल का रिजल्ट घोषित, मोहित शर्मा टॉपर

रामपाल शर्मा। घुमारवीं
राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला मोरसिंघी का में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणामों की घोषणा मदन लाल और शीला चौहान ने की। इस वर्ष पांचवीं कक्षा के छात्र मोहित शर्मा ने केंद्र मोरसिंधी स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जिससे पूरे स्कूल में खुशी का माहौल रहा। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहे। वार्षिक परिणाम घोषणा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राहुल चौहान उपस्थित रहे। इस अवसर उन्होंने विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान अति देवी, श्वेता सोनी, नीलम चौहान, ओंकार सिंह, सोनू, रेखा देवी, मंजू देवी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर खुशी व्यक्त की और विद्यालय प्रशासन की सराहना की। विद्यालय  मोरसिंधी के केंद्र मुख्य  शिक्षिक (जेबीटी) मदन लाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है। विद्यालय प्रशासन ने आगामी सत्र में भी बेहतर परीक्षा परिणाम की उम्मीद जताई और विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0