स्वावलंबन योजना बंद लेकिन स्टार्टअप योजना के नाम पर ख़ामोश सरकार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार ने स्वावलंबन योजना को एक झटके में बंद कर दिया लेकिन स्टार्टअप योजना को शुरू नहीं कर पाई।

Aug 8, 2024 - 18:50
 0  270
स्वावलंबन योजना बंद लेकिन स्टार्टअप योजना के नाम पर ख़ामोश सरकार : जयराम ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि सरकार ने स्वावलंबन योजना को एक झटके में बंद कर दिया लेकिन स्टार्टअप योजना को शुरू नहीं कर पाई। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के समय स्टार्टअप योजना को गारंटी के रूप में प्रचारित किया और हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के फॉर्म तक भरवा लिए कि सरकार बनते ही पैसे खाते में आ जाएंगे। सरकार बने डेढ़ साल से ज़्यादा का समय हो गया लेकिन आज तक सरकार इस योजना का एक भी लाभार्थी नहीं बना पाई है कि कम से कम विपक्ष को ही दिखा सके कि यह हमारी योजना का लाभार्थी हैं। सरकार हर स्तर पर युवाओं के साथ छल कर रही है। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार को अपनी चुनावी गारंटी ‘स्टार्टअप योजना’ के आँकड़े अब प्रदेश सामने रखने चाहिए कि डेढ़ साल के कार्यकाल में अब तक कितने युवाओं को इसका लाभ मिला? कितने युवाओं ने इससे रोज़गार शुरू किए? इस योजना का लाभ कब से प्रदेश के युवाओं को मिलना शुरू होगा। चुनाव के समय कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर हर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए 10 करोड़ के हिसाब से 680 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फण्ड का प्रबंध करेगी। जिससे युवा अपने लिए रोज़गार के साधन जुटाए और अन्य लोगों को रोज़गार भी देंगे। कांग्रेस के नेताओं ने स्टार्टअप के लिए लाभार्थी चुनने के लिए लिए चुनाव से पूर्व ही युवाओं से फॉर्म भी भरवा लिए थे। लेकिन जितनी तेज़ी से सरकार ने स्वावलंबन योजना पर तालाबंदी की और जितनी तेज़ी चुनाव फॉर्म भरने में दिखाई, स्टार्टअप योजना को क्रियान्वित करने के मामले मे यह तेज़ी ग़ायब हो चुकी है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने डेढ़ साल से ज़्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक इस योजना के तहत एक भी व्यक्ति को एक एक नए पैसे का सहयोग नहीं दिया है। उल्टे पहले से चल रही स्वावलंबन योजना को ही बंद कर दिया गया है और उसके अन्तर्गत स्वीकृत किए गए प्रोजैक्ट्स भी रोक दिए गए हैं। जिससे युवाओं के प्रोजैक्ट्स आधे अधूरे बंद हुए और उन्हें भारी नुक़सान नुक़सान उठाना पड़ा। युवाओं को सरकार की प्रतिशोध की राजनीति का शिकार होना पड़ा। अब तक झूठे वादे बहुत हो गये, इधर-उधर की बातें बहुत हो गई। अब सरकार बने डेढ़ साल से ज़्यादा का समय हो गया है। अब सुक्खू सरकार जल्दी से जल्दी स्टार्टअप फंड का बजट जारी करे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0