T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए ये 8 खिलाड़ी, 6 टीमों ने किया स्क्वॉड में बदलाव

T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले 6 टीमों के 8 खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर। भारत-ऑस्ट्रेलिया समेत जानें रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।

Feb 7, 2026 - 16:44
 0  81
T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए ये 8 खिलाड़ी, 6 टीमों ने किया स्क्वॉड में बदलाव

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच ने भाजपा नेताओं और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप धर्मशाला के सकोह में छात्रा की मौत के बाद मां ने कॉलेज अध्यापकों पर लगाए आरोप 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव 20 नवंबर को आम आदमी पार्टी धर्मशाला में सरकार का करेगी घेराव

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है । 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हो रहे इस बड़े टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच फाइनल समेत कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया समेत 6 टीमों को तगड़ा झटका लगा है और कुल 8 स्टार खिलाड़ी चोट कारण इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को भी बड़ा झटका लगा है और टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के चलते टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह बेन ड्वार्शियस और जेवियर बार्टलेट को रिप्लेसमेंट के रूप में स्क्वॉड में शामिल किया गया। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। डोनोव फरेरा और टोनी जोर्जी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया गया है।

 इसके अलावा, न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने भी चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह काइल जैमिसन को टीम में चुना गया है. अफगानिस्तान के नवीन उल हक भी बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जिया उर रहमान को टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका के ईशान मलिंगा भी इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मधुसन को चुना गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0