T20 WC डेब्यू में इटली को झटका, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हराया

टी20 विश्व कप डेब्यू मैच में इटली की टीम को हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड ने ईडन गार्डेन्स में 73 रन से शानदार जीत दर्ज की।

Feb 9, 2026 - 15:54
 0  45
T20 WC डेब्यू में इटली को झटका, स्कॉटलैंड ने 73 रन से हराया

कोलकाता आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में ग्रुप-सी के मुकाबले में डेब्यू कर रही इटली ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए।

जवाब में इटली की टीम 16.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्कॉटलैंड और इटली की टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 2-1 का है। खास बात यह है कि ये तीनों मुकाबले आईसीसी इवेंट्स में हुए हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0