सतत शिक्षक समुदाय में चयनित हुए धनेटा के शिक्षक मुकेश कुमार
नादौन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, धनेटा के टीजीटी आर्ट्स शिक्षक मुकेश कुमार का चयन सतत शिक्षक समुदाय कोहोर्ट 4 (2026) के लिए हुआ। यह उनके शिक्षण में समर्पण, नवाचार और सतत सीखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
ब्यूरो रिपोर्ट। नादौन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में कार्यरत टीजीटी आर्ट्स शिक्षक मुकेश कुमार का चयन सतत शिक्षक समुदाय कोहोर्ट 4 (2026) के लिए हुआ है। यह चयन शिक्षण के क्षेत्र में उनके समर्पण, नवाचार और सतत सीखने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सतत शिक्षक समुदाय देशभर के प्रेरणादायी शिक्षकों का एक ऐसा मंच है, जो संवाद, अनुभव साझा करने और जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए कार्य करता है।
इस समुदाय के माध्यम से शिक्षक न केवल अपनी शिक्षण पद्धतियों को और सशक्त बनाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों और समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुकेश कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सतत शिक्षक समुदाय से जुड़ना उनके लिए सीखने, आत्ममंथन और समाज के लिए बेहतर योगदान देने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि इस मंच से प्राप्त अनुभवों को वे विद्यालय और स्थानीय समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन के रूप में लागू करने का प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0