विपक्षी पार्टी के नेताओं को सत्ता के दुरुप्रयोग से परेशान कर रही है सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तानाशाही और विपक्ष को टारगेट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार और विकास में विफल है और आगामी उपचुनाव में लोग इसका जवाब देंगे।

Jun 23, 2024 - 22:03
 0  324
विपक्षी पार्टी के नेताओं को सत्ता के दुरुप्रयोग से परेशान कर रही है सरकार

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। भारतीय जानता पार्टी के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह नकार देने के कारण हताशा में हैं इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। लोगों को सिर्फ़ परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। आज प्रदेश में हर व्यक्ति सरकार से निराश हैं। रोज़गार से लेकर विकास के मामले में यह सरकार पिछली सरकार के कामों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। एक भी युवा को रोज़गार नहीं दे पाई है। यह सरकार सिर्फ़ अपने मित्रों के लिए काम कर रही है। उन्हीं का भला करने में व्यस्त है। यह सरकार सिर्फ़ मित्रों के लिए समर्पित सरकार है। जिसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है। इस बार के उपचुनाव में भी प्रदेश के लोग इस सरकार को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह सरकार सत्ता के दुरुपयोग से विपक्ष को परेशान कर रही है। मुख्यमंत्री निर्दलीय विधायकों को पहले समर्थन के लिए दुखी करते रहे और जब वे इस्तीफ़ा देकर चुनाव लड़ रहे हैं तो भी उन्हें परेशान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री यह सरकार झूठ बोलके चलाना चाह रहे हैं। झूठ के भरोसे चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री यह भूल रहे है कि झूठ की उम्र बहुत लंबी नहीं होती। भाजपा प्रत्याशियों के ख़िलाफ़ कर रहे दुष्प्रचार के लिए उन्हें न्यायालय में जवाब देना होगा। भाजपा के प्रत्याशियों को फ़र्ज़ी मुक़दमों में फ़साने की कोशिश हो रही है, प्रदेश का पूरा तंत्र अपनी पूरी शक्ति भाजपा के प्रत्याशियों को परेशान करने में लगा रहा है जबकि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से रसातल में चली गई है। दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। प्रदेश में भाड़े के शूटर कोर्ट परिसर में ही तांडव मचा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक विधान, एक प्रधान और एक निशान के लिए अपना बलिदान करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारी प्रेरणा का स्रोत हैं।  जिस लक्ष्य के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया उसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हासिल किया।  जयराम ठाकुर ने हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए  कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। उसे सदैव याद रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0