नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़ : आरएस बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Feb 13, 2024 - 18:55
 0  432
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़ : आरएस बाली
नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों का बुनियादी ढांचा होगा सुदृढ़ : आरएस बाली

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगरोटा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवास स्कूल के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिक्षकों को बच्चों की खूबियों व कमियों का आंकलन कर पढाई के तरीके में रचनात्मक बदलाव करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भूमिका न केवल विद्यार्थियों को शिक्षित करने में होती है बल्कि उनको सही और गलत के बीच अंतर समझाने और संवेदनशील नागरिक के रूप में तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा हजारों शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र के आस-पास के स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों के उचित उपयोग एवं शिक्षकों की बेहतर सेवाएं लेने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा क्लस्टर सिस्टम आरंभ किया गया है। जिससे बच्चों को एक ही छत के भीतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं एवं पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार संवेदनशील सरकार है,जो जनता की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार आम लोगों की सरकार है जिसमें महिलाओं, युवाओं,गरीबों,किसानों और कर्मचारियों सहित हर वर्ग को सम्मान मिल रहा है। इस अवसर पर आरएस बाली ने स्कूल में वर्ष भर के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया तथा पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी तथा इस वर्ष पुरस्कार न प्राप्त करने वाले बच्चों को कड़ी मेहनत करने को कहा गया। मुख्यातिथि ने नगरोटा कन्या पाठशाला को लाइब्रेरी के लिए 5 लाख रुपये और संस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बड़ाई पाठशाला के लिए 2 कंप्युटर और 2 प्रिंटर दिए। उन्होंने हटवास पाठशाला को 2 स्मार्ट क्लासरूम, हेड पम्प, और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 20 हजार देने की घोषणा की ।इन कार्यक्रमों में एसडीएम मुनीष शर्मा, प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, प्रधानाचार्य सुरजीत कटोच, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश वालिया, एसडीओ विवेक कालिया, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, प्रताप रियाड़, रोशन लाल, महासचिव अरुण कटोच, नीरज दूसेजा, महासचिव अजय सीपहिया , ओंकार, एन.डी शर्मा , गगन , कुलदीप, संतोष, निर्मल, अमित सूद अमित फौजी, कुंता देवी , अंजना देवी, वंदना शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी परिजन और बच्चे मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0