जनता ने नकार दी कांग्रेस की झूठी गारंटियां : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज में कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की झूठी गारंटियों को नकार कर मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है, खासकर महिला मतदाताओं ने।

Jun 5, 2024 - 18:20
 0  666
जनता ने नकार दी कांग्रेस की झूठी गारंटियां : जयराम ठाकुर

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

सराज में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, कहा, चुनावों में वोट के लिए दिया प्रलोभन,  

 मातृ शक्ति ने भाजपा को वोट देकर मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा

ब्यूरो। मंडी 

हिमाचल प्रदेश की जनता ने वोट के माध्यम से कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियों की हवा निकाल दी है जबकि नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने कांग्रेस को हराकर बता दिया है कि वे कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटियों में नहीं फंसने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली इस सरकार ने चुनावों से पूर्व और चुनाव के दौरान झूठ बोलकर मात्र वोट हासिल करने की मंशा से माताओं और बहनों को हर माह 1500 देने के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास किया लेकिन प्रदेश की बुद्धिजीवी महिला मतदाताओं ने उसे नकार दिया। मातृ शक्ति ने बता दिया कि सिर्फ़ चुनावी लाभ के लिए ऐसे प्रलोभन किसी काम नहीं आने वाले हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज के थुनाग में कहा कि ये जीत सामान्य नहीं है। जनता ने कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ अपना रोष प्रकट किया है। जनता ने दस वर्ष केंद्र में मोदी सरकार द्वारा किये गए कामों को देखते हुए और 16 महीने पहले सत्ता में आई इस सरकार द्वारा हजारों संस्थानों को बंद करने के विरोध में भी मतदान किया है। ये ऐसी पहली सरकार है जिसने सत्ता संभालने के एक वर्ष के अंदर ही जनता का विश्वास खो दिया है। अब लोकसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस के नेता तरह तरह की बातें कर रहे हैं जबकि सच्चाई ये है कि मुख्यमंत्री सिर्फ़ अपनी सरकार बचाने तक सीमित रहे। वे अपने घर में भी कांग्रेस प्रत्याशी को लीड नहीं दिला पाए जबकि दावे  सभी सीटें जितने के कर रहे थे। उन्होंने सराज के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि तीन वर्षों से अपना सांसद न होने के कारण केंद्र से मिलने वाली सहायता से आप वंचित रहे लेकिन अब आपने अपनी सांसद जिताकर दिल्ली भेजी है। निश्चित रूप से अब ये कमी भी दूर होगी। उन्होंने मातृ शक्ति का आभार जताते हुए कहा कि आपने कांग्रेस पार्टी के प्रलोभन को ठुकरा कर मोदी जी की गारंटी पर विश्वास जताया है उसके लिए आप बधाई और प्रशंशा की पात्र हैं। कांग्रेस ने बीच चुनाव में महिलाओं को 1500-1500 पाने के लिए लाइनों में लगकर फार्म भरने को मजबूर किया लेकिन सब जानते हैं कि इनकी मंशा ही ये देने की नहीं है। अगर सभी महिलाओं को देने ही थे तो वायदे के मुताविक पहली कैबिनेट बैठक के बाद देते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ये सिर्फ वोट हासिल करने के लिए ऐसे प्रलोभन देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0