सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तानाशाही के कारण विधायकों ने इस्तीफा दिया। उन्होंने नालागढ़ में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगे और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

Jun 20, 2024 - 23:13
 0  198
सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर
सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर
सरकार की तानाशाह से बने उपचुनाव के हालात, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार : जयराम ठाकुर

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह उपचुनाव मुख्यमंत्री की तानाशाही की वजह से हो रहा है। जो भी हालात बने हैं उसके ज़िम्मेदार मुख्यमंत्री स्वयं हैं। जिस तरीक़े का व्यव्हार उन्होंने विधायकों के साथ किया उसकी वजह से केएल ठाकुर समेत अन्य विधायकों ने अपनी विधायकी से इस्तीफ़ा दे दिया। मुख्यमंत्री ज़बरदस्ती अपनी बात मनवाना चाहते हैं चाहे वो निर्दलीय विधायक हो या उनकी पार्टी के विधायक। लोकतंत्र में विधायक अपने लोगों के हितों के साथ रहेगा मुख्यमंत्री के निजी हितों के साथ नहीं। कल ही कांग्रेस के नेता ने आरोप लगाए कि उन्हें आठ घंटे बंधक बनाकर मुख्यमंत्री ने अपनी बातें मनवाने की कोशिश की। नालागढ़ में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी केएल ठाकुर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। 
जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब मुख्यमंत्री की तानाशाही के ख़िलाफ़ सरकार से आवाज़ उठी हो। इसके पहले कैबिनेट के मंत्री रोते हुए इस्तीफ़ा देने की घटना को पूरे प्रदेश ने देखा। कैबिनेट की बैठक से एक मंत्री रोते हुए बाहर निकल रहे हैं और दूसरे मंत्री उन्हें मनाते हुए अंदर ले जा रहे हैं।उन्ही के नेता और अध्यक्ष तक सरकार के काम काज और विकास न करने को लेकर उंगली उठा रहे हैं। सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। 68 में से 61 सीटें भारतीय जनता पार्टी जीत गई। मुख्यमंत्री अपने हल्के की सीट पर हार गये। इस बार के विधान सभा उपचुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी। 
जयराम ठाकुर ने नालागढ़ के भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नालागढ़ से आप सभी भाजपा को जिताते हैं तो बहुत जल्दी ही प्रदेश को इस तानाशाही से मुक्ति मिलेगी। प्रदेश में विकास के कामों पर ताला लगाने वाली, युवाओं, महिलाओं, किसानों, बाग़ानों से धोका करने वाली कांग्रेस सरकार भी नहीं रहेगी। इस मौक़े पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर, राजसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व संसद वीरेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, लखविन्द्र राणा समेत स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। 

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ध्वस्त, चरम पर अराजकता, मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कोर्ट परिसर के पास दिन दहाड़े गोलियां चल रही हैं। लोगों की बेरहमी से हत्या हो रही है। बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में ऐसी आपराधिक घटनाएं हो रही है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस तरह की घटनाओं से देवभूमि की छवि ख़राब हो रही है। लेकिन मुख्यमंत्री को सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने से मतलब है। प्रदेश के लोगों से उनके कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि के इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0