सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित तौर पर नि:शुल्क जांच: डीसी

सफाई कर्मचारियों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वर्ष में दो बार मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे तथा निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Aug 28, 2024 - 20:05
 0  189
सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित तौर पर नि:शुल्क जांच: डीसी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सफाई कर्मचारियों तथा श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए वर्ष में दो बार मेडिकल कैंप आयोजित किए जाएंगे तथा निशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे। बुधवार को धर्मशाला के रेन बसेरा में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से नगर निगम के सफाई कमचारियों के आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं तथा स्वच्छ अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान तत्परता के साथ, कठिन दौर में भी समाज सेवा के भाव के साथ सराहनीय सेवाएं दीं तथा प्रत्येक विभाग विशेषकर नगर निकायों को सफाई कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी सफाई कर्मचारियों को लाभांवित किया जाएगा ताकि सफाई कर्मचारी अपनी सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति को सुदृड़ कर सकें। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही स्वरोजगार के लिए विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों का छह महीने में कम से कम एक बार मेडिकल चेक अप करवाने, सभी सफाई कर्मचारियों के आईडी कार्ड बनाने जिसमें ब्लड ग्रुप पीएफ नंबर इत्यादि अंकित होना चाहिए, मौसम के अनुसार सफाई कर्मचारियों को यूनिफार्म, रेन कोट इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए भी कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के बच्चों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी ताकि उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।  

  इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा नगर निगम के कमीशनर जफर इकबाल ने सफाई कर्मचारियों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी तथा सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए उचित कदम उठाने का भरोस भी दिलाया।  

 इस अवसर पर धर्मशाला नगर निगम की महापौर नीनू शर्मा ने भी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं तथा मौके पर ही निपटारा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर ज्वाइंट कमिशनर नगर निगम डा अंजली गर्ग, बीएमओ विक्रम कटोच सहित वेस्ट वारियर्स संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0