नादौन में मनाया गया जनजातीय गौरव वर्ष, विद्यार्थियों को बताया गया जनजातीय नायकों का गौरवशाली इतिहास

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में जनजातीय गौरव वर्ष दिवस मनाया गया, जिसमें जनजातीय समाज के योगदान, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

Jan 29, 2026 - 21:21
 0  54
नादौन में मनाया गया जनजातीय गौरव वर्ष, विद्यार्थियों को बताया गया जनजातीय नायकों का गौरवशाली इतिहास

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

नादौन, 29 जनवरी।

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में जनजातीय गौरव वर्ष दिवस के उपलक्ष्य पर विद्यालय परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने की।

अपने संबोधन में सुशील शर्मा ने जनजातीय समाज के स्वतंत्रता संग्राम, संस्कृति, परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों ने देश की आज़ादी और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान दिए हैं, जिन्हें सदैव स्मरण किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश शर्मा, मंजुल्ला शर्मा, संजीव शास्त्री तथा सुरिंदर कुमार ने मॉर्निंग असेंबली में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जनजातीय गौरव वर्ष मनाने के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को जनजातीय समाज की जीवनशैली, संघर्ष और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं सामाजिक समरसता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय संस्कृति से संबंधित अपने विचार भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जनजातीय समाज के सम्मान और उनके अमूल्य योगदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0