केंद्रीय मंत्री ने विधायक पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता की सुनीं समस्याएं 

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अंडरपास, फुट ओवरब्रिज, रेन शेल्टर जैसे विकास कार्यों का मौके पर आश्वासन।

Jun 27, 2025 - 01:43
 0  153
केंद्रीय मंत्री ने विधायक पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनता की सुनीं समस्याएं 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

सुमन महाशा। कांगड़ा

केंद्रीय भूतल एवं परिवहन राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व से 11 साल में 60 हजार किलोमीटर नए हाईवे का निर्माण किया गया है। हिमाचल प्रदेश में फोरलेन का निर्माण होने से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाबा मिलने से जनता आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हर्ष मल्होत्रा वीरवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल साथ दौलतपुर, तकीपुर, धमेड ओर रानीताल में फोरलेन निर्माण से प्रभावित ग्रामीणों साथ मिलने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा फोरलेन और मलाईदार सड़क सुविधा लेने के लिए टोल की अदायगी करना जनता के लिए जरूरी है। केंद्र सरकार ने जनता को राहत पहुंचाने के लिए 15 अगस्त से देश के सभी टोल प्लाजा में आने जाने के लिए वार्षिक शुल्क तीन हजार रुपए निर्धारित किया है। इस शुल्क के चलते गाड़ी चालक 200 बार टोल प्लाजा में आ जा सकते हैं। जो की प्रति चक्कर 15 रुपए का टोल प्लाजा होगा।

जबकि स्थानीय लोगों के लिए प्रति महीना अनलिमिटेड टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए 360 रुपए का पास सुविधा परिवहन मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। विधायक पवन काजल के आग्रह पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दौलतपुर के ग्रामीणों को अंडर पास बनाने, तकीपुर में फुट ओवर ब्रिज बनाने, धमेड में रेन शेल्टर, रानीताल में फुट ओवर ब्रिज बनाने ओर एक हैंडपम्प लगाने का आश्वासन दिया। धौलपुर पंचायत के पूर्व प्रधान सतीश सोनी सहित पंचायत प्रतिनिधियों में दौलतपुर जंक्शन पर रेड लाइट लगाने की मांग रखी।

कुलथी पंचायत की प्रधान ममता भंडारी ने केंद्रीय मंत्री से कुलथी के लिए हाईवे से कनेक्टबीटी करने के लिए अंडरपास बनाने की मांग रखी। तकीपुर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार और उप प्रधान नवल ने राजकीय डिग्री कॉलेज के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने का आग्रह केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ किया। धमेड घटा पंचायत के स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा में पंचायत के लोगों को राहत की मांग रखी।  जिसे केंद्रीय मंत्री ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को भी टोल प्लाजा में आने जाने की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने 360 रुपए प्रति महीना पास जारी करने का फैसला लिया है। और ग्रामीण इस पास सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने घटा में रेन शेल्टर बनाने और पंचायत को हाईवे से जोड़ने के लिए 50 मीटर संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण करने के आदेश नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को जारी किए। रानीताल में पंचायत प्रधान परवीन बॉबी, गगन दीप शर्मा, ने कहा रानीताल में रेलवे स्टेशन होने के चलते सैकड़ो पर्यटक रेल का सफर कर यहां पर पहुंचते हैं लेकिन सड़क को क्रॉस करने के लिए कड़ी मशक्त का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को अपने प्रस्ताव लिखित में विधायक पवन काजल के माध्यम से उनके कार्यालय भिजवाने को कहा ताकि उन पर गंभीरता से अमल कर ग्रामीणों को शीघ्र राहत पहुंचाई जा सके। विधायक पवन काजल ने कहा ग्रामीणों की इन समस्याओं के बारे में वह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मिल चुके हैं और उनके आदेश अनुसार ही आज राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना है। इस मौके पर जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा भाजपा प्रवक्ता विश्व चक्षु, मंडल भाजपा अध्यक्ष अशोक कुमार, रंजीत कुमार, गगनदीप शर्मा, पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के हेमराज, पंचायत प्रधान रानीताल परवीन बॉबी सहित अन्य ग्रामीण, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मीणा, कंसलटेंट कर्नल संजय ओहरी  उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने इसके बाद शक्तिपीठ बगलामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में पूजा अर्चना भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0