शिमला की महिलाओं की मदद के लिए अनूठी पहल, देशभर में हो रही है चर्चा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हजारों महिलाओं को अब रात के समय शहर में आवाजाही करने के लिए टैक्सी या बस आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Feb 22, 2025 - 10:07
 0  576
शिमला की महिलाओं की मदद के लिए अनूठी पहल, देशभर में हो रही है चर्चा

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की हजारों महिलाओं को अब रात के समय शहर में आवाजाही करने के लिए टैक्सी या बस आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। महिलाओं को रात के समय स्पेशल वाहन सुविधा शुरू होने जा रही है। महिलाएं एक काल पर इसकी सुविधा प्राप्त कर पाएगी। खास बात यह है कि महिला चालक ही शहर में यह वाहन चलाएगी। इस तरह महिलाओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिलेगी। पहले 2 महीने महिलाओं को यह सुविधा मुफ्त में दी जाएगी, इसके बाद सस्ती किराए दरे तय की जाएगी।

द सोसायटी फॉर कनेक्टिव लाइव संस्था नगर निगम के साथ मिलकर महिलाओं को यह सुविधाएं देने जा रही है। महिलाओं को इस तरह की सुविधा देने वाला शिमला प्रदेश का पहला शहर होगा इस वाहन सेवा का पहला ट्रायल गुरुवार को हो चुका है। आपात स्थिति में कांटेक्ट करने के लिए मोबाइल नंबर 94189 56561भी जारी कर दिया है। बता दें कि संस्था की यह पहल यदि सुचारू रूप से शिमला शहर में प्रारंभ हो जाती है तो शहर की महिलाओं को रात्रि के समय आरामदेय और सुरक्षित यात्रा मिल सकेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0