ऊपर खोली में खुला सरकारी राशन डिपो! 400 परिवारों को बड़ी राहत, घर के पास मिलेगा सस्ता राशन
कांगड़ा के ऊपर खोली गांव में नई उचित मूल्य की दुकान का उद्घाटन हुआ। HRTC उपाध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा शुरू किए गए इस डिपो से 400 परिवारों को सस्ता राशन घर के पास ही मिलेगा।
कांगड़ा। सुमन महाशा
कांगड़ा तहसील के अंतर्गत गांव ऊपर खोली (वार्ड नंबर-5) में नई उचित मूल्य की दुकान (सरकारी राशन डिपो) का शुभारंभ कर दिया गया है। इस डिपो का उद्घाटन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने किया।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश कुमार, निरीक्षक तरुण सूद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। डिपो खुलने से क्षेत्र के लगभग 400 परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिन्हें अब राशन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस डिपो का संचालन विक्रेता विक्रांत द्वारा किया जा रहा है, जहां हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उच्च गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाया गया है।
डिपो में सरसों का तेल, चावल, आटा, चीनी, चना दाल, मलका दाल और माह की दाल सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और APL श्रेणी के उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी दरों पर राशन दिया जा रहा है।
NFSA उपभोक्ताओं को चावल मुफ्त, आटा 1.20 रुपये प्रति किलो और चीनी 13 रुपये प्रति किलो की दर से मिल रही है, जबकि APL उपभोक्ताओं के लिए भी उचित दरें तय की गई हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गांव में ही राशन डिपो खुलने से समय और पैसे की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को अब राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0