ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका

अमेरिका ईरान पर मिडनाइट हैमर से भी बड़ा हमला कर सकता है। ईरान ने 1000 ड्रोन्स से सुरक्षा बढ़ाई।

Jan 31, 2026 - 14:31
Jan 31, 2026 - 14:32
 0  9
ईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका

ब्यूरो । कांगड़ा अमेरिका ने ईरान पर एक बड़े हमले की तैयारी शुरू कर दी है, जो बीते साल मिडनाइट हैमर अटैक से भी खतरनाक होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद धमकी दी कि इस बार हमला ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए पिछले हमले से कहीं बड़ा होगा।

ईरान ने भी पूरी तैयारी कर ली है। ईरानी सैन्य अधिकारियों के अनुसार देश के सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा के लिए 1000 ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। इन ड्रोन्स का काम किसी भी अमेरिकी हरकत पर नजर रखना है। सुरक्षा के कारण इनकी तस्वीरें जारी नहीं की गई हैं।

अमेरिका ने USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर और कई मिसाइल डेस्ट्रॉयर मध्य पूर्व के लिए रवाना किए हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि एक बड़ी फ्लीट ईरान की ओर बढ़ रही है, जो ताकतवर और निश्चित टारगेट के साथ आगे जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फ्लीट वेनेजुएला के मुकाबले भी ज्यादा बड़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों पक्षों की यह तैयारी क्षेत्र में तनाव और टकराव की आशंका को बढ़ा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0