मां वैष्णो देवी के भवन पर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, सेना-पुलिस तैनात

मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट। कटरा से भवन तक सुरक्षा कड़ी, सेना-CRPF तैनात, दिल्ली में भी हाई अलर्ट।

Feb 22, 2026 - 12:54
 0  9
मां वैष्णो देवी के भवन पर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट, सेना-पुलिस तैनात

दिल्ली के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले का अलर्ट है। चांदनी चौक और लाल किला के अलावा मां वैष्णो देवी के भवन में आतंकी हमला करने का अलर्ट है। इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद खुफिया एजेंसियां भी एक्शन मोड में हैं। कटरा शहर और वैष्णो देवी भवन की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। कटरा से भवन तक चप्पे-चप्पे पर सेना-पुलिस और CRPF के जवान तैनात हैं। हर आने जाने वाले की चेकिंग की जा रही है और वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

सैन्य टुकड़ियां और क्विक रिस्पांस टीम तैनात हुईं
बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश में कटड़ा में एंट्री गेट से लेकर भवन तक सैन्य टुकड़ियां तैनात हो गई है। क्विक रिस्पांस टीम को हाई अलर्ट मोड में रखा गया है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के जरिए यात्रा मार्ग पर लगे CCTV कैमरों से 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी मजदूरों की चेकिंग हो रही है। कटड़ा से सटी सभी पुलिस चौकियों पर नाकाबंदी करके हर आने-जाने वाले वाहन की तलाशी ली जा रही है। कोताही न बरतने के आदेश मिले हैं।

कटरा से भवन तक सेना-पुलिस जवानों की गश्त
बता दें कि मां वैष्णो देवी भवन के अंदर पुलिस, CRPF और खुफिया विभाग की टीमें गश्त कर रही हैं। कटरा से भवन तक सभी संवेदनशील जगहों पर निरंतर सेना के जवानों की गश्त चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को कड़े निर्देश दिए हैं। कटरा, भवन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। सेना-पुलिस और प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और डर से मुक्त बनाना है।

लाल किला और चांदनी चौक पर हमले का अलर्ट
बता दें कि होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी लाल किला और चांदनी चौकपर आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। गत 10 नवंबर को भी लाल किला के पास कार धमाका करके आतंकी हमला किया गया था। एक बार फिर खुफिया एजेंसी का इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा ने गत 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मस्जिद में हमला किया था। अब आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का निशान भारत की दिल्ली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0