वाल्मीकि सभा ने आयोजित किया वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम, मुख्य संसदीय सचिव रहे मुख्यातिथि  

शुक्रवार को कांगड़ा के वाल्मीकि सभा द्वारा आयोजित वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव एवं पशुपालन ग्रामीण विकास मंत्री किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Oct 27, 2023 - 18:55
Oct 27, 2023 - 19:41
 0  234
वाल्मीकि सभा ने आयोजित किया वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम, मुख्य संसदीय सचिव रहे मुख्यातिथि  
वाल्मीकि सभा ने आयोजित किया वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम, मुख्य संसदीय सचिव रहे मुख्यातिथि  

सुमन महाशा।  कांगड़ा 

शुक्रवार को कांगड़ा के वाल्मीकि सभा द्वारा आयोजित वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव एवं पशुपालन ग्रामीण विकास मंत्री किशोरी लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर सीपीएस का वाल्मीकि सभा के सदस्यों ने पुष्प देकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में वाल्मीकि द्वारा मानव जाति के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने कहां आज प्रत्येक व्यक्ति को वाल्मीकि की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण पूरे संसार के लिए प्रेरणादायक है। वर्तमान प्ररिपेक्ष्य में रामायण आज भी समाज में सद्भाव और नैतिक मूल्यों के आचरण की प्रेरणा देती है। उन्होंने राम का वर्णन करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे संसार को मुश्किलों की परवाह न करते हुए सत्य के पथ पर चलते हुए कैसे विजय प्राप्त की जा सकती है यह सिखाया है। उन्होंने कहा वाल्मीकि सभा की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने वाल्मीकि सभा द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में भी शिरकत की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहित भूतपूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा उपाध्यक्ष राजकुमार अजय वर्मा, सुमन वर्मा सौरभ चौधरी, चमन लाल किरण कुमार सहोत्रा प्रधान, चौधरी सुनील बोता, राजेंद्र मुन्ना, सुनील सहोता, शुबीन, राजकुमार सोनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0