विजय दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने 1971 के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

आज पूरा देश 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मना रहा है।

Dec 16, 2024 - 12:55
 0  126
विजय दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने 1971 के वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

आज पूरा देश 1971 के भारत-पाक युद्ध में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीरों का बलिदान सदैव पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को याद करते हुए उन्हें सलाम किया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर वीर सपूतों को नमन किया। विजय दिवस देश की उन गौरवशाली यादों का प्रतीक है, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराकर बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई थी। इस ऐतिहासिक जीत ने भारत के अद्वितीय सैन्य पराक्रम और नेतृत्व को स्थापित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0