सैनिक ने कटर से काट डाली गर्लफ्रेंड, फ्रिज में रखा धड़, सिर जलाया
विशाखापट्टनम में नौसेना कर्मी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस जांच में रिश्ते, पैसे और विवाद से जुड़ी चौंकाने वाली बातें सामने आईं।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है। यहां भारतीय नौसेना के एक टेक्नीशियन ने अपनी ही प्रेमिका की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े किए और उन्हें घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपा दिया। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंतदा रविंद्र के रूप में हुई है। वह आईएनएस डेगा पर तैनात है। पिछले दो साल से गजुवाका इलाके में एक किराए के फ्लैट में रह रहा था। रविंद्र की 28 वर्षीय पोलिपल्ली मौनिका से मुलाकात साल 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। रविंद्र शादीशुदा है। उसकी पत्नी बच्चे पैदा होने के बाद अपने मायके गई थी।
मौका देखकर उसने रविवार की दोपहर मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। उसके पहुंचने के कुछ देर बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोपी का दावा है कि मौनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे, उसने जब पैसे मांगे तो मौनिका उनके अवैध संबंध के बारे उसकी पत्नी को बताने की धमकी देने लगी। इसी विवाद में रविंद्र ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में आकर उसने गला घोंटकर मौनिका की जान ले ली।
जांच में सामने आया कि रविंद्र ने इस अपराध को छिपाने के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वो श्रीनगर के एक स्टोर में धारदार चाकू खरीदने गया था, लेकिन वहां नहीं मिलने पर उसने ऑनलाइन कटर और आरी ऑर्डर किए। उस हथियार से उसने मौनिका के शव को तीन हिस्सों में काट दिया। कू्ररता की हद पार करते हुए उसने शव का एक हिस्सा फ्रिज के अंदर ठूंस दिया और इस वारदात को अंजाम दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0