लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए मतदान आवश्यक : एसडीएम धर्मशाला 

जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र को सुदृढ़ करने के लिए लोकसभा  विधानसभा निर्वाचनों की  फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाऐं तथा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करके लोकतान्त्रिक प्रणाली को मजबूत वनाने के लिए अपना सहयोग दें।

Jan 25, 2024 - 19:12
 0  270
लोकतंत्र की सुदृढ़ता के लिए मतदान आवश्यक : एसडीएम धर्मशाला 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

 मुनीश धीमान। धर्मशाला 

जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि लोकतन्त्र को सुदृढ़ करने के लिए लोकसभा  विधानसभा निर्वाचनों की  फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाऐं तथा प्रत्येक निर्वाचन में मतदान करके लोकतान्त्रिक प्रणाली को मजबूत वनाने के लिए अपना सहयोग दें। गुरुवार को धर्मशाला के बीएड कालेज के सभागार में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम ने मतदान के महत्व को लेकर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का मुख्य प्रयोजन नागरिकों में निर्वाचकीय जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें निर्वाचकीय प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं की भागीदारी तथा लोकतान्त्रिक मूल्यों को सुनिश्चित् करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का  प्रयास सराहनीय है तथा इस वर्ष का आदर्श वाक्य वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे के थीम को मतदाताओं को समर्पित किया गया है। जो अपने मत की शक्ति के माध्यम से निर्वाचकीय प्रक्रिया में भागीदारी के लिए उनकी भावना और महत्वकांक्षा को दर्शाता है।  इस मुहिम में अपना योगदान दें, ताकि लोकतन्त्र सुदृढ़ हो।

जिला कांगड़ा में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत इस जिला के सभी पन्द्रह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अ.जा.), 8-फतेहपुर, 9-ज्वाली 10-देहरा, 11-जसवां प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अ.जा.), 14-सुलहा, 15-नगरोटा, 16-कांगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ  (अ.जा.) में मनाया गया। जिसमें नए दर्ज हुए मतदाताओं को उनके मतदाता फोटो पहचान-पत्र प्रदाय करके सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय समारोह में डीएवी स्कूल के छात्र देवांक शर्मा ने मतदान के महत्व पर भाषण दिया वहीं डाईट के विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर लघु नाटिका प्रस्तुत की इसके साथ ही गल्र्स स्कूल धर्मशाला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकोह तथा दाड़ी व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत संगीत के माध्यम से मतदान को लेकर लोगों को जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0