एकादशी पर चावल क्यों नहीं खाते? जानें कारण
एकादशी व्रत में चावल खाना क्यों वर्जित है? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए धार्मिक मान्यताएं, पाप, चंद्र दोष और व्रत खंडित होने के कारण।
सनातन धर्म के लोगों के लिए एकादशी के व्रत का खास महत्व है, जो साल में 24 बार रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर एकादशी का व्रत रखा जाता है।
ये सभी 24 व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होते हैं. जहां कुछ लोग निर्जला एकादशी का व्रत रखते हैं, वहीं कई लोग फलाहार व एक समय पर भोजन भी करते हैं. यदि आप भी एकादशी का व्रत रखते हैं तो उस दिन भूलकर भी चावल न खाएं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, एकादशी के दिन चावल नहीं खाने चाहिए. यदि कोई व्यक्ति इस दिन चावल खाता है तो उसे पाप लगता है. साथ ही व्रत खंडित हो जाता है। इसके अलावा चंद्र दोष भी लगता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0