भारतीय जीवन बीमा निगम की कांगड़ा शाखा में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर की वॉकआउट हड़ताल
भारतीय जीवन बीमा निगम की कांगड़ा शाखा में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोपहर के भोजनावकाश से पहले 1 घंटे की प्रस्तावित वॉक आऊट कर हड़ताल की ।
Videos
View Allसुमन महाशा । कांगड़ा
भारतीय जीवन बीमा निगम की कांगड़ा शाखा में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोपहर के भोजनावकाश से पहले 1 घंटे की प्रस्तावित वॉक आऊट कर हड़ताल की । इस हड़ताल में वेतन मांग पत्र के निर्धारण हेतु बीमा प्रवंधन व भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
इस अवसर पर शाखा सचिव प्रीतम चंद ने कहा कि बीमा कर्मचारी के 1 अगस्त 2022 से वेतन संशोधन के मुद्दे को जल्द सुलझाने के इरादे से तुरंत बातचीत की प्रक्रिया शुरू करने और एनपीएस में प्रबंधन का योगदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने व सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती करने और कर्मचारी अधिकारियों से संबंधित सभी मुद्दों पर बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर इसका जल्दी समाधान करने का बीमा प्रबंधन व भारत सरकार से अनुरोध करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0