शेफर्ड की हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया। शेफर्ड की हैट्रिक और हेत्मायर की शानदार बल्लेबाजी से जीत दर्ज।

Feb 7, 2026 - 18:54
 0  90
शेफर्ड की हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया

कोलकाता ।  शिमरॉन हेत्मायर के बल्लेबाजी के बाद रोमारियो शेफर्ड की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया। वेस्टइंडीज ने इस तरह टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

दिलचस्प बात यह है कि शेफर्ड ने पहले ही मैच में हैट्रिक ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0