जनसेवा की मिसाल: राजीव गांधी आयुर्वेदिक अस्पताल को मिले व्हीलचेयर और स्ट्रेचर
बैजनाथ के राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला को सामाजिक सहयोगकर्ताओं द्वारा व्हीलचेयर और स्ट्रेचर भेंट किए गए। एसडीएम संकल्प गौतम ने जनहित के इस प्रयास की सराहना की।
मनोज धीमान। पालमपुर
राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा और जनसेवा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक सहयोगकर्ताओं द्वारा व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर भेंट किए गए।
उपमंडलाधिकारी संकल्प गौतम ने औपचारिक रूप से अस्पताल प्रशासन को ये व्हीलचेयर और स्ट्रेचर सौंपे।
इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय की ओर से अस्पताल को 2 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। वहीं पपरोला निवासी निशांत मेहता ने अपने पिता स्वर्गीय नंद किशोर मेहता की स्मृति में 4 व्हीलचेयर और एक स्ट्रेचर भेंट किया।
इसके अतिरिक्त अक्षय आचार्य ने अपने पिता स्वर्गीय सुरेश आचार्य की याद में 4 व्हीलचेयर और 2 फोल्डेबल स्ट्रेचर अस्पताल को प्रदान किए।
एसडीएम संकल्प गौतम ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में बड़ी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जनहितकारी प्रयास मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।
अस्पताल प्रशासन ने भी सभी सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उपलब्ध करवाई गई व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0