धर्मशाला के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरियां बनाएंगे, स्मार्ट रूम बनाने पर भी जोर : देवेंद्र जग्गी

हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में बड़ी पहल कर रही है।

Nov 28, 2024 - 17:53
 0  162
धर्मशाला के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरियां बनाएंगे, स्मार्ट रूम बनाने पर भी जोर : देवेंद्र जग्गी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

हिमाचल की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार क्वालिटी एजुकेशन की दिशा में बड़ी पहल कर रही है। इसके तहत धर्मशाला के स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूम बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह बात कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने वीरवार को धर्मशाला के सबसे प्रतिष्ठित गल्र्स प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के सालाना कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरीयां बनने से छात्रों को एक क्लिक पर उनकी मनपसंद किताब मिल जाएगी। साथ ही छात्रों को लेखकों या किताबों के नाम पर सर्च करने से सुविधा मिल जाएगी। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर में अभी 6 डिजिटल लाइब्रेरी बनाई हंै, धर्मशाला में भी इस दिशा में तेजी से प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने आगे कहा कि धर्मशाला के कई स्कूलों में 70 से ज्यादा स्मार्ट रूम बनाए गए हैं। कई अन्य स्कूलों में भी स्मार्ट रूम बनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर रावमापा की छात्राओं को 21 और प्राइमरी की छात्राओं को 11 हजार रुपए भेंट किए।

 कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि आने वाले समय में एनुअल एग्जाम होने वाले हैं। स्टूडेंट्स को इस समय मोबाइल का सदुपयोग करने की जरूरत है। उन्हें साथ ही खेल और पढ़ाई के लिए समय की मैनेजमेंट करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के गल्र्स स्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस स्कूल से निकली क ई हस्तियां देश-दुनिया में सेवाएं देकर धर्मशाला का नाम रोशन कर रही हैं। देवेंद्र जग्गी ने आगे कहा कि धर्मशाला विधानसभा हलके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह खासतौर से फोकस कर रहे हैं। शहर में नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कार्यांे को स्पीडअप किया गया है। सभी विभाग जिला प्रशासन से तालमेल बना रहे हैं। धर्मशाला तहसील में राजस्व कार्यों को स्पीडअप किया गया है। तकसीम,इंतकाल व दखल आदि के मामलों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जलशक्ति, पीडब्ल्यूडी, खाद्य आपूर्ति, बागबानी व कृषि विभागों को जनता की हर समस्या को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि बीती बरसात में धर्मशाला हलके की कई कूहलों को नुकसान हुआ है। इन कूहलों को क्रमवार ठीक करवाया जाएगा। इन कूहलों को जाइका, जलशक्ति विभाग, पीडब्ल्यूडी, भू-संरक्षण विंग, ब्लाक व जिला प्रशासन की मदद से ठीक करवाया जा रहा है। भाजपा ने कूहलों की तरफ ध्यान नहीं दिया। जनता से मिली समस्याओं को खुद 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू तक पहुंचाया है। इसी कारण तेजी से काम किया जा रहा है। अभी सकोह रोड, दाड़ी, मंदल, सुक्कड़ और सराह में कई स्थानों पर ड्रेनेज में दिक्कत आई है। इस अवसर पर नगर निगम मेयर नीनू शर्मा, पूर्व मेयर रजनी, सुरेश पप्पी,नॉमिनीटेड कॉउंसलर संजीव शर्मा, नोमिनेट काउंसलर राजीव महाजन के अलावा कनेड उपप्रधान, प्रकाश चौधरी,राज डढ़वाल, महिला कांग्रेस जनरल सेके्रटरी मीनू बलवंत राणा, भगत राम, राज शेखर,हरीश,अश्वनी चौधरी, सतीश आदि गणमान्य मौजूद रहे।  

ओबीसी भवन की फिनिशिंग करवाएंगे

कांग्रेस महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि पास्सू में ओबीसी भवन का काम पूरा करवाया जाएगा। इसके अलावा धर्मशाला में किसान भवन बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0