सभी विद्यालयों को स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में करेंगे विकसित: केवल सिंह पठानिया

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा  200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पठन और पाठन की बेहतर सुविधा मिल सके।

Jan 19, 2024 - 19:57
 0  270
सभी विद्यालयों को स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में करेंगे विकसित: केवल सिंह पठानिया

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

विशाल वर्मा। शाहपुर 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य में 500 प्राथमिक पाठशालाओं , 100 उच्च पाठशालाओं तथा  200 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को स्कूल आॅफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को पठन और पाठन की बेहतर सुविधा मिल सके। शुक्रवार को विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चड़ी के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लाइब्रेरी रूमस स्थापित किए जाएंगे, इसके साथ ही दस हजार मेधावी छात्रों को टेबलेट्स दिए जाएंगे। उन्होंने कि वर्तमान शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए सरकार कारगर कदम उठा रही है तथा विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन काल में ही अनुशासन और मेहनत के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ने के लिए बच्चों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम जिस तरीके हम स्वयं ढालेंगे उसी तरह से हमार भविष्य निर्मित होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम के साथ साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना भी अत्यंत जरूरी है ताकि एक अच्छे समाज का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सम्पर्क साईंस टीवी प्रोग्राम के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से शिक्षा प्रदान करने की अनूठी  शुरुआत की है। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जीएसएसएस चड़ी के अधूरे भवन को पूरा किया जाएग तथा स्कूल की चारदीवारी भी लगाई जाएगी। इससे पहले स्कूल की प्रिंसिपल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए वाषिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र थकयाल रिटायर डीएफओ, पंकज कुमार उपप्रधान, सुशील शर्मा पूर्व ब्लॉक् काँग्रेस अध्यक्ष, रविन्द्र शर्मा रिटायर पीटीआई,सुरिन्दर जम्वाल उपप्रधान,कामना देवी पूर्व जिला परिषद सदस्य, संजय ठाकुर पूर्व उप प्रधान,नरेश शर्मा ,अनिल चैधरी, जतिंदर राणा रिटायर प्रिंसीपल, नरेश राणा,लाल सिंह राणा पूर्व प्रधान,रंजना थापा, कैप्टन किशोरी लाल,भीम सिंह ठाकुर,लाल मन पूर्व प्रधान,लकी वार्ड पंच,सुरिंद ठाकुर उप प्रधान,विभिन्न स्थानीय निकायों के चुने हुए प्रतिनिधि, एसएमसी सदस्य,बच्चों के अभिवावक, स्कूल स्टाफ ,बच्चे तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0