कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 के विजेताओं को किया सम्मानित 

कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 का आयोजन रविवार को कांगड़ा पॉलिटेक्निक संस्थान से किया गया था। यह मैराथन वरतांता इंडुरेंस एंड स्पोर्ट्स और हिमाचल प्रदेश टूरिज्म ने करवाई।

Mar 13, 2024 - 19:56
 0  288
कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 के विजेताओं को किया सम्मानित 

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

सुमन महाशा। कांगड़ा। 

कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 का आयोजन रविवार को कांगड़ा पॉलिटेक्निक संस्थान से किया गया था। यह मैराथन वरतांता इंडुरेंस एंड स्पोर्ट्स और हिमाचल प्रदेश टूरिज्म ने करवाई। इस मैराथन में पुरुष वर्ग की 100 किलोमीटर श्रेणी में समन्वित शर्मा प्रथम, अनिल वर्मा द्वितीय और विनीत कौरा तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 किलोमीटर श्रेणी में प्रीति मस्के प्रथम, टीना साही द्वितीय और शाहिदा परवीन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

पुरुष वर्ग की 75 किलोमीटर श्रेणी में राकेश कश्यप प्रथम, हरसिमरन सिंह द्वितीय और मुकुल मन्हास तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 75 किलोमीटर श्रेणी में दिव्या वशिष्ठ प्रथम और शिल्पा चाकू द्वितीय रही। पुरुष वर्ग की 50 किलोमीटर श्रेणी में सुधीर आनंद प्रथम, भूपेंद्र एस.आर द्वितीय और सौरभ कपूर ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया।

महिला वर्ग की 50 किलोमीटर श्रेणी में डॉक्टर क्षितिजा पाटिल ने प्रथम स्थान अपने नाम किया। पुरुष वर्ग की 25 किलोमीटर श्रेणी में महिश कुमार प्रथम, जॉन हार्ट द्वितीय और सत्यम नेगी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 25 किलोमीटर श्रेणी में राधिका सूद प्रथम, नंदिता बयान द्वितीय और पलक मालही ने तृतीय स्थान अपने नाम किया। कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 के सभी विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय कंपनी सवारोवासकी द्वारा ट्रॉफी दी गई। विजेताओं को यह ट्रॉफी मैराथन के प्रबंधक मुकेश कौशल ने अपने हाथों से दी। मैराथन के प्रबंधक मुकेश कौशल ने कहा भविष्य में भी इस तरह की मैराथन का आयोजन जिला कांगड़ा में किया जाता रहेगा। मैराथन का उद्देश्य कांगड़ा के ऐतिहासिक स्थलों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है इसी लिए इस मैराथन को कांगड़ा के ऐतिहासिक स्थानों तक ले जाया गया। कांगड़ा हेरिटेज अल्ट्रा मैराथन 2024 के सभी विजेताओं को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट रैंक आर.एस. बाली ने बधाई दी है और उन्होंने आयोजकों को कांगड़ा में इस मैराथन का सफल आयोजन करवाने के लिए बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0