लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला, पति की शिकायत पर पुलिस ने ढूँढा 

एक प्रवासी युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करीब डेढ़ माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जबरन घर में कैद करके रखा है, जबकि महिला उसके साथ ही रहना चाहती है।

Feb 1, 2024 - 21:39
Feb 1, 2024 - 21:40
 0  342
लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी महिला, पति की शिकायत पर पुलिस ने ढूँढा 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

एक प्रवासी युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ करीब डेढ़ माह से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जबरन घर में कैद करके रखा है, जबकि महिला उसके साथ ही रहना चाहती है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर क्षेत्र निवासी उक्त युवक ने बताया कि गत डेढ़ माह से महिला उत्तर प्रदेश में उसके साथ रह रही थी, परंतु उसके पति द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर चार दिन पूर्व पुलिस के सहयोग से परिजन महिला को नादौन ले आए। जहां उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया और महिला को उसके पति के हवाले कर दिया गया। युवक का दावा है कि महिला ने यहां अपने बयान में साफ कहा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ उत्तर प्रदेश में रहना चाहती है। युवक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उसने तथा महिला ने लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए गत 20 दिसंबर को अनुबंध पत्र भी बनवा लिया था। युवक का कहना है कि अब महिला का पति तथा परिजन उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसे घर से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है, जबकि महिला उसके साथ जाने के लिए तैयार है। युवक ने अपने साथ भी किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई है। इस संबंध में नादौन पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया की ताजा घटनाक्रम के बारे उसके पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0