भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए 22 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 12 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 22 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं।

Oct 30, 2023 - 16:39
 0  414
भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए 22 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 12 पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 22 नवंबर तक आवेदन मांगे हैं। यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र कक्कड़-1 और कनकरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। इनके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र ठारा, मनोह, मुंडखर तुलसी-1, सम्मू-2, सधरयाण, तरक्वाड़ी-1, जाड़, साहरवीं, रमेहड़ा और गरसाहड़-1 में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।
  उन्होंने बताया कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की निवासी 18 से 35 वर्ष तक की महिलाएं उक्त पदों के लिए पात्र होंगी। आवेदक का परिवार संबंधित आंगनवाडी केंद्र के परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज परिवारों की सूची में शामिल हो तथा परिवार में उसका नाम भी दर्ज हो।
  अभ्यर्थी के परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो तथा आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। यदि कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतू आवेदन करती है तो उसके परिवार की वार्षिक आय की गणना में उसे आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना से छूट मिलेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है।  इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण के साथ और आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित 22 नवंबर शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में जमा करवा सकती हैं।
 निर्धारित अवधि में प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों का सत्यापन, चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार 2 दिसंबर सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय भोरंज में होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि इस दिन अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। नियुक्ति के संबंध में असहमति की स्थिति में अभ्यर्थी नियुक्ति के 45 दिन के भीतर उपायुक्त हमीरपुर की न्यायालय में अपील कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज में संपर्क किया जा सकता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0