केएल ठाकुर के समर्थन में हैं युवा, कांग्रेस पर भारी पड़ेगा युवाओं का जोश : जयराम ठाकुर

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में विशाल बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया गया।

Jun 30, 2024 - 19:56
 0  441
केएल ठाकुर के समर्थन में हैं युवा, कांग्रेस पर भारी पड़ेगा युवाओं का जोश : जयराम ठाकुर

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रविवार को भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में विशाल बाइक रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया गया। बाइक रैली में भारी संख्या में युवाओं ने मोटरसाइकिल पर भाजपा के झंडे लहराकर भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में वोट डालने की अपील की। रैली का आय़ोजन बागवानियां स्थित पेट्रोल पंप से हुआ जिसके बाद नालागढ़ बाजार होकर चौंकीवाला, ढाना, दभोटा, भांगला, झिड़ीवाला, पंजैहरा से पार्टी कार्यालय जाकर संपन्न हुई। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बाइक रैली को हरी झंड़ी देकर रवाना किया और खुद भी मोटरसाइकिल पर निकले। जयराम ठाकुर ने कहा कि बाइक रैली में युवाओं में भारी जोश देखने को मिला। रैली के द्वारा जनता से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं व लोगों में भाजपा के प्रति भारी जोश है और यह जोश कांग्रेस पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जीत निश्तित होगी और कांग्रेस प्रत्याशी को एक बार फिर करारी हार मिलेगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल, विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन व कई मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने बाइक रैली के पहले नालागढ़ के रैडु में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने वहां से जुड़ी अपनी यादे साझा करते हुए रैडु के सहयोगियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे चुनाव सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ हैं। प्रदेश में तालाबाज़ी कर रही सरकार के ख़िलाफ़ है। प्रदेश के लोग लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस को पहले ही नकार चुके हैं। तीनों भाजपा प्रत्याशियों को विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश का पूरा समर्थन मिल रहा है। भाजपा तीनों सीटों पैट भारी अंतर से अपनी जीत दर्ज करेगी। 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि विशाल बाइक रैली का सफल आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए और भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की बाइक रैली से कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गई है और युवाओं का जोश व उत्साह बता रहा है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर की भारी मतो से जीत होगी।  

भाजपा से प्रत्याशी केएल ठाकुर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा की आज तक की सबसे पबड़े ऐतिहासिक बाइक रैली हुई जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं व लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है और जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है औऱ उनकी झूठी गारंटियों से भलीभांति लोग अवगत हो चुके हैं।

नालागढ़ विधानसभा के प्रभारी सुखऱाम चौधऱी व संयोजक डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और भारी मतों से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि इस बार केएल ठाकुर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर एक बार फिर विधानसभा पहुंचेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0