19 साल के बल्लेबाज का T20 WC में धमाका, रिकॉर्ड शतक

T20 वर्ल्ड कप में 19 साल के युवराज सामरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रचा, बने सबसे युवा शतकवीर।

Feb 17, 2026 - 15:14
 0  9
19 साल के बल्लेबाज का T20 WC में धमाका, रिकॉर्ड शतक

इस बार टी20 विश्व कप एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कनाडा और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सामरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। इसी के साथ युवराज ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हो पाया था, वो टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनका ये कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी क्रम के सामने ये कमाल किया है।

युवराज सामरा ने जड़ा तूफानी शतक
कनाडा के लिए युवराज सामरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों में शतक जड़ा. उन्होंने इस पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली. साथ ही उनके बल्ले से 11 चौके और 6 जबरदस्त छक्के भी निकले. उनकी इस पारी के दम पर ही कनाडा की टीम ने 20 ओवरों में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया।

टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
इसी के साथ युवराज सामरा टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है. युवराज ने 19 साल 141 दिनों की उम्र में ये कमाल किया था तो वहीं शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये रिकॉर्ड टूटा है. शहजाद ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस रिकॉर्ड की टॉप 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी भी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0