16- कांगड़ा की 99 पोलिंग पार्टियां अपने पोलिंग स्टेशन के लिए हुई रवाना : एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान को संपन्न करवाने के उद्देश्य को लेकर आज 16 - कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से सभी 99 पोलिंग पार्टियां एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल से उचित दिशा निर्देश लेने के उपरांत अपनी सारी सामग्री लेकर अपने-अपने पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुईं।
सुमन महाशा। कांगड़ा

एआरो एवं एसडीएम कांगड़ा ने सभी पोलिंग पार्टियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों अनुसार सारे कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव से संबंधित सारी सामग्री वितरित की उसके उपरांत सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा अपनी सामग्री की जांच करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के माध्यम से उन्हें अपने-अपने गंतव्य स्थान पर भेजा गया।
साथ ही उन्होंने बताया 2 महिला पोलिंग पार्टियां कल सुबह पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेंगी।
What's Your Reaction?