कोठी पहाड़ा, कस्वा जुगहड़ और लमलेहड़ के पेयजल पर खर्च किए 525 लाख : आशीष बुटेल

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने नार्थ स्टार पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल अपर दत्तल के वार्षिक पारितोषिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

Jan 6, 2024 - 17:54
 0  288
कोठी पहाड़ा, कस्वा जुगहड़ और लमलेहड़ के पेयजल पर खर्च किए 525 लाख : आशीष बुटेल

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मनोज धीमान । पालमपुर

मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने नार्थ स्टार पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल अपर दत्तल के वार्षिक पारितोषिक उत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने यहां विद्यालय के मेधावियों को पुरस्कृत भी किया। आशीष बुटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है और प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूर-दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में भी बच्चों को घरद्वार शिक्षा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में संचालित विद्यालय भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नार्थ स्टार पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल भी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय सेवा दे रहा है इसके लिये स्कूल प्रबंधन तथा अध्यापक बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि इस संस्थान में छात्रों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि में भी पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों को शामिल किया जाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि सरकारी तथा निजी संस्थानों में सभी मापदंड पूर्ण हों इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके के समग्र विकास के लिये जो भी जरूरत होगी उसी दिशा में विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है।

सीपीएस ने कहा कि कोठी-पहाड़ा- कस्बा जुगेहड़ पेयजल योजना पर 3 करोड 63 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। इस योजना में शुद्ध पेयजल लोगों को उपलब्ध करवाने के लिये 2 ट्यूबवेल लगाये गये हैं और 4 टैंकों का निर्माण किया गया है। इस योजना में लगभग 15 हजार मीटर नईं पाइप लाइन भी बिछाई गई है और इससे सीधे तौर पर करीब 4 हजार आबादी लाभान्वित हो रही है।

उन्होंने कहा कि लमलेहड़ पेयजल योजना पर भी 1 करोड़ 62 लाख खर्च किया गया है। इसमें 2 टैंकों का निर्माण किया गया और 14 हजार मीटर नईं पाइप लाइन बिछाई गई है। इस योजना से 4500 के करीब लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोठी मनियाड़ा सड़क के निर्माण पर साढ़े 4 करोड़ रुपये व्यय किए गए। सीपीएस ने विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 21 हजार देने की घोषणा की ।

इसके उपरांत सीपीएस कस्बा जुगेहड़ के लोगों से रूबरू हुए और जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया। उन्होंने पंचायत की मांगों को चरणबद्ध पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संघपट्ट के लिये ओपन जिम, वन विभाग की ओर से पार्क विकसित करने और तप्पा रोड से नाथ बस्ती के पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल में मीटर लगा दिया गया है और विभाग को पानी की पाइप बिछाने के आदेश दे दिये गए हैं ताकि पेयजल की कमी दूर हो।

कार्यक्रम में विद्यालय के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, एमडी सुरेश जम्वाल, निगम पार्षद राज कुमार ठाकुर, रोशन लाल चौधरी, टी आर कपूर, अमर सेठी, सुरेश धीमान, मोहिंदर सिंह, बीना देवी, प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, प्रधान लमलेहड़ पंचायत निशा देवी, उपप्रधान अनिल राणा, प्रधान कस्बा जुगहड़ के प्रधान पवनसुत, उपप्रधान मोहिंदर सिंह, नितेश सूद, अनुराग नरयाल, एसडीओ पंकज व्यास, सार्थक सूद तथा प्रवीण कुमार, विद्यालय के अध्यापक, छात्र, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0