मां ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का 80% कार्य पूरा, जल्द होगा उद्घाटन

मां ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय आम जनता के लिए बनाया जा रहा है जिसका लगभग 80% कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के प्रयासों की बदौलत यह कार्य सम्पन्न हो पाया है।

Nov 2, 2023 - 18:32
 0  414
मां ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का 80% कार्य पूरा, जल्द होगा उद्घाटन

सुमन महाशा। कांगड़ा 

मां ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय आम जनता के लिए बनाया जा रहा है जिसका लगभग 80% कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम के प्रयासों की बदौलत यह कार्य सम्पन्न हो पाया है।  एसडीएम कांगड़ा ने कहा इस सार्वजनिक पुस्तकालय का जल्द उद्घाटन किया जाएगा और इसे आम लोगों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने बताया है कि मां वज्रेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्होंने समस्त इलाका वासियों से अपील की है कि जो भी छात्र इस पुस्तकालय में बैठकर परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है वह एसडीएम कार्यालय से संपर्क करके अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर सकता है।
उन्होंने बताया मां ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय को सभी तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है। यहां बैठकर प्रतिभागी विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें आधुनिक स्तर की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी और इसी के साथ समय-समय पर मोटिवेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0